गीता कपूर की मांग में सिंदूर देख हैरान हुए फैंस, पूछा शादी कब की?

    गीता कपूर की मांग में सिंदूर देख हैरान हुए फैंस, पूछा शादी कब की?

    गीता कपूर की मांग में सिंदूर देख हैरान हुए फैंस, पूछा शादी कब की?

    सुपर डांसर 4 की जज गीता कपूर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की। खास बात ये है कि इन तस्वीरों में गीता की मांग में लाल रंग का सिंदूर नज़र आ रहा है।

    गीता ने लाल रंग के सूट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में गीता की मांग में सिंदूर देखा जा सकता है। रश्मि देसाई समेत कई सेलेब्स ने दिल वाली एमोजी के साथ रियेक्ट भी किया है।लेकिन फैंस तो बस यही जानना चाहते हैं कि क्या गीता कपूर ने लॉकडाउन में शादी कर ली है या बात कुछ और ही है।

    देखिये-

    गीता कपूर की मांग में सिंदूर देख हैरान हुए फैंस, पूछा शादी कब की?

    बता दें, इस साल की शुरुआत में गीता कपूर ने अपनी माँ को खो दिया था। वो अपनी माँ के बेहद करीब थीं। इसलिए शो सुपर डांसर 4 को जज करने के दौरान वो अपनी माँ के ही ही कपड़े पहन कर आ रही हैं। कुछ उनकी माँ की साड़ियों से बने सूट हैं तो कुछ उनकी ड्रेसेज। वहीं अब इस सिंदूर के पीछे का राज जो भी है उसका खुलासा तो कुछ समय में हो ही जायेगा। लेकिन इस लाल ऑउटफिट में गीता कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।