सुपर डांसर 4: पद्मिनी कोल्हापुरी का खुलासा, पूनम ढिल्लन ने उनका दिया हुआ सामान उन्हें ही गिफ्ट कर दिया था

    पूनम ढिल्लन ने पद्मिनी का दिया हुआ सामान उन्हें ही गिफ्ट कर दिया था

    सुपर डांसर 4: पद्मिनी कोल्हापुरी का खुलासा, पूनम ढिल्लन ने उनका दिया हुआ सामान उन्हें ही गिफ्ट कर दिया था

    सोनी टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है। हर हफ्ते इस शो पर कोई स्पेशल गेस्ट पहुंच कर चार चाँद लगाता है। इस बार शनिवार वाले एपिसोड में इंडस्ट्री के दो बेस्ट फ्रेंड्स यानी पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लन पहुंची थी। दोनों ने कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े भी कई खुलासे किये। इस बातचीत के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि एक बार तो पूनम ने उनका दिया हुआ गिफ्ट उन्हें हो भेंट कर दिया था।

    दरअसल, कंटेस्टेंट अंशिका राजपूत की परफॉरमेंस के बाद उनकी माँ ने दोनों एक्ट्रेसेज से सवाल किया है कि क्या दोनों एक्ट्रेसेज भी घर आये गिफ्ट को दूसरे को गिफ्ट कर देती हैं? इसके जवाब में दोनों ने कहा कि वो अपने घर आये गिफ्ट से नाम हटा कर गिफ्ट किसी को दे दिया जाता है। आगे पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि एक बार तो पूनम ढिल्लन ने उन्हीं का दिया हुआ तोहफा कुछ समय बाद उन्हें ही गिफ्ट कर दिया था। ये बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

    बता दें, सुपर डांसर चैप्टर 4 टीवी के 5 नॉन फिक्शन शोज़ में तीसरे नंबर पर बना हुआ है। शो को बहुत पसंद किया जा रहा है। आने वाले 9 अक्टूबर को इस शो का फिनाले एपिसोड होने वाला है। 7 कंटेस्टेंट विनर की ट्रॉफी के लिए आपस में लड़ेंगे। तो आप बताइए कौन सा कंटेस्टेंट ट्रॉफी अपने घर ले जाने वाला है?