सुरभि चंदना और पर्ल वी पुरी के इस अनदेखे रोमांटिक वीडियो ने मचाया धमाल, दोबारा साथ देखना चाहते हैं फैन्स

    सुरभि चंदना और पर्ल वी पुरी के इस अनदेखे रोमांटिक वीडियो ने मचाया धमाल

    सुरभि चंदना और पर्ल वी पुरी के इस अनदेखे रोमांटिक वीडियो ने मचाया धमाल, दोबारा साथ देखना चाहते हैं फैन्स

    सुरभि चंदना और पर्ल वी पुरी टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। सुरभि फ़िलहाल एकता कपूर के नागिन 5 में बानी का किरदार निभा कर सभी को एंटरटेन कर रही हैं। वहीं नागिन 3 में पर्ल को माहिर सहगल के किरदार में भी खूब पसंद किया गया था। लेकिन अगर ये जोड़ी साथ में आ गई कि तो कितना बड़ा धमाका होगा इसका अंदाज़ा तो हमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो से लग गया।

    सुरभि चंदना और पर्ल वी पुरी के इस अनदेखे रोमांटिक वीडियो ने मचाया धमाल, दोबारा साथ देखना चाहते हैं फैन्स

    दरअसल, 5 साल पहले सुरभि और पर्ल ने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आये थे। यहां तक की दोनों ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक मॉक वीडियो भी शूट किया था। इस वीडियो में दोनों को रोमांस करते देखा जा सकता है। पर्ल ने ये वीडियो सुरभि के जन्मदिन पर शेयर करते हुए दुनिया को दिखाया। सुरभि ने भी ये अनसीन वीडियो अपने अकाउंट पर रीपोस्ट किया।

    ये वीडियो पर्ल को शो 'फिर भी ना माने ।।बदतमीज़ दिल' में कास्ट किये जाने से पहले का है। वीडियो में पर्ल और सुरभि का रोमांटिक अंदाज़ इनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस चाहते हैं कि सुरभि और पर्ल दोबारा किसी प्रोजेक्ट में साथ नज़र आये।