सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती फिल्म रोम-कोम में करने वाले थे, रूमी जाफरी कर रहे थे डायरेक्ट

    सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती फिल्म रोम-कोम में करने वाले थे

    सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती फिल्म रोम-कोम में करने वाले थे, रूमी जाफरी कर रहे थे डायरेक्ट

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन में थे और इलाज करवा रहे थे। लेकिन अचानक सब कुछ छोड़ कर उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत के निधन से लेखक और डायरेक्टर रूमी जाफरी टूट गए हैं। रूमी सुशांत और उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ 'रोम कोम' नाम की एक रोमांटिक फिल्म बना रहे थे। दोनों ने मई महीने में फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले थे, लॉकडाउन लगातार बढ़ने के साथ फिल्म भी आगे बढती रही।

    सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती फिल्म रोम-कोम में करने वाले थे, रूमी जाफरी कर रहे थे डायरेक्ट

    फिल्म मुंबई, पंजाब और लंदन में शूट होने वाली थीं। फिल्म की शूटिंग नवंबर तक ख़त्म करने की प्लानिंग थी। रोम कोम को डायरेक्ट करने वाले रूमी जाफरी ने बताया कि ये फिल्म डांसिंग टैलेंट को बड़े परदे पर दिखाने वाली थी। उनके हिसाब से वो एक शानदार डांसर थे। सुशांत को शाहरुख़ खान की एक्टिंग पसंद थी और गोविंदा का डांस। इसलिए इस फिल्म के महूरत पर गोविंदा स्टाइल डांस होने नंबर प्लान किया गया था। रूमी ने ये भी बताया कि ये फिल्म किसी और एक्टर के लिए नहीं सुशांत को ध्यान में रख कर लिखी गई थीं।

    सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती फिल्म रोम-कोम में करने वाले थे, रूमी जाफरी कर रहे थे डायरेक्ट

    आगे रूमी ने ये भी बताया कि पूरे लॉकडाउन के समय वो सुशांत के संपर्क में थे। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके बहुत दोस्त नहीं थे। वो अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी थे। वो रोम कोम की स्क्रिप्ट घर बैठे कई बार पढ़ चुके थे। ऐसे में फिल्म के शुरू होने से पहले सुशांत का चले जाना रूमी के लिए सदमा है। वो दोनों अच्छे दोस्त थे। रूमी ने एक अच्छे दोस्त को खो दिया है।