पवित्र रिश्ता: ज़ी5 पर फिर से देखिए सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के प्यार की कहानी

    पवित्र रिश्ता: ज़ी5 पर फिर से देखिए सुशांत और अंकिता के प्यार की कहानी

    पवित्र रिश्ता: ज़ी5 पर फिर से देखिए सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के प्यार की कहानी

    सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद हर कोई उन्हें अपने अपने तरीके से याद कर रहा है। कोई उनकी पुरानी फोटोज पोस्ट कर रहा है तो कोई वीडियोज। सुशांत सबसे पहले टीवी की दुनिया में सीरीयल पवित्र रिश्ता से उभरकर आए थे। वो इस शो की वजह से घर घर का नाम बन गए थे। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी को इस शो में बहुत पसंद किया था।

    अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर एक बार फिर से सुशांत और अंकिता का प्यार नजर आएगा। इसके लिए एक प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। शो को आप ज़ी5 पर देख सकते हैं। और अपने पुराने दिनों को याद कर सकते हैं। पिछले महीने ही इस सीरीयल को 11 साल पूरे हुए हैं।

    सुशांत को पवित्र रिश्ता में नहीं लेना चाहती थी क्रिएटिव टीम
    सुशांत सिंह राजपूत को शुरुवात में इस सीरीयल में नहीं लिया जा रहा था। क्रिएटिव टीम उनको बिलकुल भी नहीं लेना चाहती थी। लेकिन एकता कपूर ने कहा कि सुशांत की मुस्कान लाखों लोगों का दिल जीत लेगी और ऐसा हुआ भी।