सुशांत के बैंक खातों की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट: 5 सालों में हुआ 70 करोड़ का लेन-देन, रिया पर खर्चे 55 लाख

    सुशांत ने 5 सालों में किया 70 करोड़ का लेन-देन, रिया पर खर्चे 55 लाख

    सुशांत के बैंक खातों की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट: 5 सालों में हुआ 70 करोड़ का लेन-देन, रिया पर खर्चे 55 लाख

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मामले में हाल में एम्स फ़ॉरेंसिक की टीम ने के बड़ा खुलासा किया था। एम्स के डॉक्टर्स ने सुशांत की डेथ को मर्डर नहीं, सुसाइड ही बताया। वहीं अंब एक्टर के बैंक खाते की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट भी सामने आ गई है जिसमें कुछ भी गलत नहीं मिला है। सूत्रों की माने तो सुशांत के बैंक खातों में पिछले 5 साल में 70 करोड़ का लेन देन हुआ है। बताया जा रहा है 70 करोड़ के लेन देन में सिर्फ 55 लाख रूपये रिया चक्रवर्ती से जुड़े पाए गए हैं इनमें से ज़्यादातर, ट्रेवल, स्पा और गिफ्ट पर खर्च किये गए हैं।

    सुशांत के बैंक खातों की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट: 5 सालों में हुआ 70 करोड़ का लेन-देन, रिया पर खर्चे 55 लाख

    एम्स की तरफ से साफ़ हो गया है कि एक्टर ने सुसाइड किया था। अब सीबीआई की जाँच इसके कारणों का पता लगाने पर की जाएगी। सीबीआई जांच में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की भूमिका, बॉलीवुड में प्रोफेशनल राइवलरी और नेपोटिज्म जैसे मुद्दे और ड्रग्स मामले को भी खंगाला जायेगा।


    बता दें, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट से बरादम किया गया था। करीब डेढ़ महीने बाद एक्टर के पिता ने बेटे की मौत का जिम्मेदार गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ठहराया। वही फ़िलहाल रिया ड्रग्स मामले में फंसने के बाद भायखला जेल में हैं। उनकी न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक आगे बढ़ा दी गई है।