रिया से फिर पूछताछ कर सकता है ED, सुशांत के पिता ने लगाया गवाहों को प्रभावित करने का आरोप

    रिया के बयान से संतुष्ट नहीं ED, सुशांत के पिता ने लगाया गवाहों...

    रिया से फिर पूछताछ कर सकता है ED, सुशांत के पिता ने लगाया गवाहों को प्रभावित करने का आरोप

    सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवती गायब चल रही थीं। लेकिन शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस के बहार देखा गया। रिया यहां अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ पहुंची थीं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिया से करीब 8 घंटे पूछताछ की गई थी। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि ED रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं है इसलिए उन्हें सोमवार को भी सवालों के जवाब देने के लिए बुलाया जा सकता है।

    रिया से फिर पूछताछ कर सकता है ED, सुशांत के पिता ने लगाया गवाहों को प्रभावित करने का आरोप

     एक निजी न्यूज़ चैनल की तरफ से ये बात कही गई है कि रिया ने सभी सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं दिए। उनसे उनकी कमाई का ब्यौरा, मुंबई में खरीदे गए फ्लैट और बाकि खर्च के बारे में पूछा गया था। वहीं अब उनके भाई को आज भी एड ऑफिस के बाहर देखा गया है।


    वहीं सुशांत के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने रिया पर गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। केके सिंह के मुताबिक रिया सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिथानी को प्रभावित कर रही हैं। फ़िलहाल ये मामला सीबीआई के हाथों में और हर पहलुओं पर दोबारा से जांच की जा रही है।

    रिया से फिर पूछताछ कर सकता है ED, सुशांत के पिता ने लगाया गवाहों को प्रभावित करने का आरोप

    बता दें, सुशांत की डेथ के बाद मुंबई पुलिस लगातार इस केस को एक्टर के फ़िल्मी करियर से जोड़ कर देख रही थी। इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन प्रोड्यूसर्स, फिल्ममेकर्स का बयान दर्ज भी किया गया था। लेकिन ये केस तब पूरी तरह पलट गया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की मौत का जिम्मेदार उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को ठहराया। उन्होंने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया के खिलाफ FIR दर्ज की। उनपर बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने, उनके पैसे एंठने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये। अब ये केस सीबीआई के हाथों में सौंपा जा चुका है ऐसे में उनके फैंस, दोस्त यार उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जाता रहे हैं।