सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR होने के बाद अंकिता लोखंडे ने पोस्ट शेयर कर कहा 'सच जीतता है'

    रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR होने के बाद अंकिता लोखंडे ने...

    सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR होने के बाद अंकिता लोखंडे ने पोस्ट शेयर कर कहा 'सच जीतता है'

    सुशांत सिंह राजपूत के केस में तगड़ा मोड़ आ गया है। उनके पिता केके सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। उनके पिता ने रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। पहले इस मामले को गुटबाजी, नेपोटिस्म और प्रोडक्शन हाउस, प्रोड्यूसर्स द्वारा किये गए बुरे व्यवहार से जोड़ कर देखा रहा था। लेकिन रिया के खिलाफ मामले सामने आने के बाद ये केस पूरी तरह बदल गया है। वहीं अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के एक पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है।

    अंकिता ने रिया के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है ‘सच की जीत हुई।’ अंकिता के इस पोस्ट को फैंस रिया से जोड़ कर देख रहे हैं।

    बता दें, सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की मुलाकात सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान हुई थी। दोनों साल 2009 में एक साथ आये थे। लेकिन साल 2016 में दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद सुशांत फिल्मों में बिजी हो गए और अंकिता ने किसी और के साथ जिंदगी आगे बढ़ा ली। लेकिन सुशांत की डेथ के बाद अंकिता का ये पोस्ट सामने आना बहुत कुछ बता रहा है।