सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई पुलिस ने कोर्ट में कहा- बहनों की दी दावा से खराब हुई होगी एक्टर की मेंटल हेल्थ!

    सुशांत सिंह राजपूत केस: पुलिस ने कोर्ट में बहनों के रोल पर कहा ये

    सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई पुलिस ने कोर्ट में कहा- बहनों की दी दावा से खराब हुई होगी एक्टर की मेंटल हेल्थ!

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक बहुत ही चौंकाने वाला डेवलपमेंट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा है कि सुशांत की मानसिक स्थिति बिगड़ने का कारण, उनकी बहनों द्वारा बिना डॉक्टर की जांच के दिए गर प्रिस्क्रिप्शन पर मिली दवाइयाँ भी हो सकती हैं। दरअसल, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ अपने भाई को धोखे से प्रिस्क्रिप्शन देने का मामला दर्ज करवाया था। जिसके खिलाफ अपील करते हुए सुशांत की बहनों- प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने हाई कोर्ट में एक एफ़िडेविट दायर करते हुए कहा था कि ये FIR रद्द की जाए क्योंकि इस केस को रजिस्टर कर के मुंबई पुलिस सुशांत के मामले में चल रही जांच को ‘प्रभावित करने या पटरी से उतारने’ की कोशिश कर रही है।

    मुंबई पुलिस ने इस एफ़िडेविट के जवाब में कोर्ट से कहा है कि प्रियंका और मीतू के खिलाफ ये FIR, ‘रिया चक्रवर्ती द्वारा अपराध का खुलासा किए जाने के बाद’ की गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, प्रियंका और मीतू द्वारा, दिल्ली के एक डॉक्टर की मदद से एक नकली प्रिस्क्रिप्शन पर राजपूत के लिए एंग्ज़ायटी की दवाएं लिखवाई गई थीं। जिसके कारण राजपूत ने असल में बिना किसी डॉक्टर को दिखाए ‘साइकोट्रोपिक पदार्थों’ का सेवन कर लिया होगा और उनकी अत्महत्या से मौत में इसका भी योगदान हो सकता है।