सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया की FIR के बाद सुशांत की बहनों ने लगाई हाईकोर्ट से मदद की गुहार

    रिया की FIR के बाद सुशांत की बहनों ने लगाई हाईकोर्ट से मदद की गुहार

    सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया की FIR के बाद सुशांत की बहनों ने लगाई हाईकोर्ट से मदद की गुहार

    सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में सीबीआई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हर पहलु पर नज़र रखी जा रही है। यहां तक कि सुशांत की बहनें भी जांच के घेरे में बनी हुई हैं। वहीं अब इन राजपूतों बहनों की मुसीबत भी बढ़ती नज़र आ रही है।

    सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया की FIR के बाद सुशांत की बहनों ने लगाई हाईकोर्ट से मदद की गुहार

    दरअसल, सितंबर में रिया ने सुशांत की बहनों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। रिया ने अपनी शिकायत में ये दावा किया था कि उनकी बहन ने राम मनोहर लोहिया के डॉक्टर की मदद से सुशांत को फेक प्रिस्क्रिप्शन की दवाइयां दी है। इन्हीं दवाइयों के लेने के बाद ही सुशांत को पैनिक अटैक आया। उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई और 5 दिन बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। रिया ने अपनी इस शिकायत की कॉपी सीबीआई को सौंप दी है, जिसके बाद सुशांत की बहनों को कभी भी गिरफ्तार होने का डर सता रहा है। इसी डर से सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की है कि इस मामले की सुनवाई जल्दी की जाये। उन्हें डर है कि अगर सीबीआई एक्शन में आई उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसलिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट से इस केस पर सुनवाई करने की अपील की है।

    सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया की FIR के बाद सुशांत की बहनों ने लगाई हाईकोर्ट से मदद की गुहार

    वहीं करीब एक महीने जेल में रहकर बेल पर बाहर आई रिया ने अपने वकील की मदद से हाईकोर्ट से गुहार लगाईं है कि केस पर जल्दी सुनवाई करने की सुशांत की बहनों की अपील को रद्द कर दिया जाये। रिया ने कोर्ट से अपील की है कि सुशांत की दोनों बहनों के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाये।