सुशांत सिंह राजपूत केस में FIR दर्ज होने के बाद घर से लापता हुई रिया चक्रवर्ती?

    सुशांत सिंह राजपूत केस में FIR दर्ज होने के बाद घर से लापता हुई रिया चक्रवर्ती?

    सुशांत सिंह राजपूत केस में FIR दर्ज होने के बाद घर से लापता हुई रिया चक्रवर्ती?

    सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रिया चक्रवर्ती अपने मुंबई वाले घर से लापता हैं। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा FIR दर्ज होने के बाद से ही पुलिस रिया की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है पटना से 4 पुलिस वालों की टीम मुंबई में रिया के घर पहुंची लेकिन रिया अपने घर पर मौजूद नहीं थीं।

    सुशांत सिंह राजपूत केस में FIR दर्ज होने के बाद घर से लापता हुई रिया चक्रवर्ती?

    सुशांत केस में तब बड़ा मोड़ आया जब उनके पिता केके सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये। केके सिंह ने रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने, पैसे एंठने जैसे कई आरोप लगाए हैं। वहीं रिया अब अपने घर से लापता है।

    वहीं रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने अपनी अर्जी में पटना में दर्ज मामले की जांच मुम्बई में ट्रांसफर करने की मांग की है।

    बता दें, 14 जून को सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट सुसाइड कर लिया था। उनकी डेथ के बाद मुंबई पुलिस इस मामले को उनके काम से जोड़ कर देख रही थीं। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने करीब 40 लोगों से पूछताछ की। जिसमें खुद रिया, आदित्य चोपड़ा, शेखर कपूर, महेश भट्ट, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन अब सुशांत के पिता द्वारा दर्ज की गई FIR ने पूरा केस ही बदल दिया है। उन्होंने किसी प्रोडक्शन कंपनी या प्रोड्यूसर पर नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड रिया और उनके परिवार पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस रिया की तलाश में है।