सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार

    बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का डेथ केस एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। इस मौत से जुड़े मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहनों मीतु सिंह और प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में आज सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। ये फैसला रिया के पक्ष में भी है और नहीं भी।

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार

    दरअसल, इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एसएस शिंदे और एमएस कार्णिक की डिविजन बेंच ने सुशांत की बड़ी बहन मीतु सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया। वहीं दूसरी बहन प्रियंका को राहत नहीं मिली।

    दरअसल, रिया ने सुशांत की बहनों मीतु और प्रियंका पर आरोप लगाये थे कि उन्होंने बिना जाँच के एक्टर के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया के डॉक्टर तरुण से एक फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। ये फर्जी प्रिस्क्रिप्शन  8 जून को एक्टर को दिया गया और 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। रिया ने आरोप लगाया था कि दोनों बहनों ने बिना एक्टर की दिमागी हालत जाने उन्हें फर्जी प्रिस्क्रिप्शन दिया और उसके कुछ दिन बाद एक्टर ने आत्महत्या कर दी। अब इस मामले में प्रियंका को रहत नहीं मिली है। वहीं प्रियंका के वकील का कहना है कि वो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 


    बता दें, ये पूरा मामला 14 जून 2020 का है। सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित फ़्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के 15 दिन बाद एक्टर के पिता केके सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया पर कई गंभीर आरोप लगाये। रिया पर ड्रग्स सप्लाई करने और लेने का भी आरोप लगा था। उन्हें 1 महीने के लिए जेल में भी रहना पड़ा। अब रिया जेल से बाहर हैं इस केस को लड़ने के बाद वो अपने करियर पर भी फोकस कर रही हैं।