सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के मामले में सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के मामले में सलमान खान पर केस...

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के मामले में सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मामले में सलमान खान, फिल्म मेकर करण जौहर, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली समेत 8 लोगों पर केस दर्द हुआ है। रविवार दोपहर सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा वाले घर से मिला था। उनकी ख़ुदकुशी के पीछे का करण डिप्रेशन बताया गया। वहीं कुछ लोगों ने माना कि सुशांत के साथ शोषण हो रहा था जिस वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी।


    सुशांत मामले में ये केस सुधीर कुमार ओझा नाम के वकील ने किया है। उन्होंने कुल 8 लोगों पर मुक़दमा किया है जिसमें सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, शाजिद नाडियावाला, दिनेश विजन, टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार शामिल हैं। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है।

    सेलेब्स ने सुशांत की मौत पर कई सवाल उठाये हैं। कुछ ने कहा है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री आउटसाइडर्स और इनसाइडर्स में बटी हुई है। भाई-भतीजावाद यानी नेपोटिज्म को बढ़ावा दिया जाता है। कंगना रनौत ने तो वीडियो  शेयर कर सुशांत के सुसाइड को मर्डर बताया है। उन्होंने कहा कई लोगों ने उन्हें इंडस्ट्री से अलग समझा। शेखर कपूर ने कहा उनके साथ गलत हो रहा था। महेश भट्ट भी जानते थे सुशांत परेशान चल रहे थे। डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, सलमान खान के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। ऐसे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे की सच्चाई सामने आ रही है। इस मामले पर सुनवाई 3 जुलाई को की जाएगी।