सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप पर आखिर क्या हुआ था, खुद रिया चक्रवर्ती ने बताई पूरी कहानी

    सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप पर आखिर क्या हुआ था

    सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप पर आखिर क्या हुआ था, खुद रिया चक्रवर्ती ने बताई पूरी कहानी

    सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा सुशांत और रिया चक्रवर्ती के यूरोप ट्रिप को लेकर हुआ है। बताते सुशांत-रिया मामले में दोनों का अक्टूबर 2019 का ये यूरोप ट्रिप सुर्ख़ियों में बना हुआ है। सुशांत के कुक ने जांच के दौरान बताया था कि एक्टर यूरोप ट्रिप के बाद से ही बीमार रहने लगे थे। ऐसे में सभी जानना चाहते थे कि इस ट्रिप के दौरान ऐसा क्या हुआ जो सुशांत मानसिक तौर पर इतना बीमार रहने लगे।

    अक्टूबर 2019 में सुशांत, रिया और उनके भाई शोविक के साथ यरोप ट्रिप पर गये थे। ये ट्रिप तो लंबे समय का था लेकिन सब जल्दी वापस आ गए। अब इंडिया टुडे की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक रिया ने अपने इस ट्रिप के बारे में अधिकारीयों को बताया है। रिया कहती हैं-‘अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप के दौरान हम दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। फ्लोरेंस में हम लोग एक ऐसे हेरिटेज होटल में ठहरे, जो करीब 600 साल पुराना है। उस होटल में काफी बड़े-बड़े कमरे थे और कमरों की दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं।'

    रिया कहती हैं, 'मैं अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ दूसरे कमरे में थी, लेकिन जब वापस लौटी तो देखा कि सुशांत ने हाथ में एक रूद्राक्ष लिया हुआ है और कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं। वो काफी घबराए हुए से लग रहे थे। मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ तो सुशांत ने बताया कि वो दीवार पर लटकी पेंटिंग्स में छपे कैरेक्टर को देख रहा है। हालांकि वो स्पष्ट तौर पर उस बारे में कुछ नहीं बता पाए।'

    सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप पर आखिर क्या हुआ था, खुद रिया चक्रवर्ती ने बताई पूरी कहानी

    आगे रिया ने बताया ‘इसके बाद मैं और शोविक उस रात सुशांत के कमरे में उसके साथ ही सोए। उन पेंटिंग्स को लेकर सुशांत लगातार बात कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें संभाला और कहा कि ये महज उनका भ्रम है। इसके बाद अगले दिन मैं, सुशांत और शोविक ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स सेंटर के लिए निकल गए। लेकिन, वहां भी सुशांत कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए हम लोग वहां से लौट आए।'

    सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप पर आखिर क्या हुआ था, खुद रिया चक्रवर्ती ने बताई पूरी कहानी

    रिया ने बताया, 'हम लोगों का यूरोप ट्रिप से लौटने का प्लान 2 नवंबर को था, लेकिन हम उसी महीने अक्टूबर में ही वापस लौट आए। ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत खुद का बेजान सा महसूस कर रहे थे और कई दिनों तक चुप-चुप से रहे। इसके बाद सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी।' रिया ने अधिकारीयों को ये भी बताया कि वो खुद डिस्टर्ब हो रही थीं ऐसे में उन्हें सुशांत ने ही अपने घर जाने को कहा और वो 8 जून को अपने घर चली गई।

    बता दें, सुशांत के कुक नीरज ने पुलसी को बताया था कि इस ट्रिप केबाद ही एक्टर बीमार रहने लगे थे। वो अपना घर छोड़ रिया के साथ शिफ्ट हो गये थे। बाद में वो अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में रहने लगे जहां उन्होंने सुसाइड किया। फ़िलहाल सीबीआई इस केस की जांच में लगी है।