रिया की गिरफ्तारी पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, 'एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी'

    रिया की गिरफ्तारी पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा....

    रिया की गिरफ्तारी पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, 'एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी'

    सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आज गिरफ्तार कर लिया है। रिया की गिरफ्तारी ड्रग्स लेन देन मामले में हुई है। रिया से पिछले तीन दिनों से चल रही पूछताछ के बाद आज उन्हें गिरफ्तार किया गया है। रिया की गिरफ्तारी पर उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे न्याय का आघात बताया है।


    वकील सतीश मानशिंदे ने सुशांत को नशे का आदी बताया। उन्होंने कहा 'तीन केंद्रीय एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी हैं क्योंकि उसने एक नशे के आदी और कई साल से मानसिक रूप से बीमार शख्स से प्यार किया। जबकि उसने (सुशांत सिंह राजपूत) अवैध रूप दवा के सेवन की वजह से आत्महत्या की थी।'

    बता दें, रिया को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया और उनका कोरोना टेस्ट भी किया जायेगा। पिछले हफ्ते रिया के छोटे भाई शोविक और कुछ ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया गया था।