सुशांत की डेथ मामले में 11 घंटे तक चली रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, सामने आई ये बड़ी जानकारी

    सुशांत डेथ मामले में 11 घंटे तक चली रिया चक्रवर्ती से पूछताछ

    सुशांत की डेथ मामले में 11 घंटे तक चली रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, सामने आई ये बड़ी जानकारी

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ का सदमा अब भी बर्दाश करना मुश्किल हो रहा है। सब के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? क्या कारण था जिसने उनकी जान ले ली। सुशांत की डेथ के बाद एक तरफ सोशल मीडिया पर नेपोटिस्म, बड़े स्टार्स की दादागिरी पर डिबेट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है। पुलिस से सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार सुबह सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया। रिया से सुशांत की डेथ मामले में करीब 9 घंटे पूछताछ चली।

    सुशांत डेथ मामले में 11 घंटे तक चली रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, पुलिस के हाथ लगी ये बड़ी जानकारी

    अपने पिता के साथ रिया सुबह 10 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची। रिया ही थी जो पिछले कुछ महीनों में सुशांत के सबसे करीब थीं। उनकी डेथ से पहले रिया और सुशांत साथ रह रहे थे। इन 9 घंटों की पूछताछ में रिया से कई तरह के सवाल पूछे गए। इन्वेस्टीगेशन के दौरान रिया से उनके पिता के सामने नहीं बल्कि अलग से पूछताछ की गई थी। (पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से रिया से पूछताछ का खुलासा किया है)

    रिया और सुशांत का रिश्ता

    रिया और सुशांत काफी समय से साथ थे। खबरें थीं की ये दोनों लिव इन में रहने लगे हैं। हालांकि दोनों ने ना तो कभी इस बात को एक्सेप्ट किया और ना ही इनकार किया। पुलिस ने रिया से दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा। पुलिस द्वारा रिया का फ़ोन भी चेक किया गया। दोनों की तस्वीरें, वीडियो और मैसेज पर हुई बातचीत पर भी ध्यान दिया गया।  रिया ने सुशांत के साथ रहने की बात एक्सेप्ट की। उन्होंने बताया कि दोनों साथ मिलकर प्रॉपर्टी देख रहे थे। रिया ने बताया कि दोनों इस साल के एंड तक शादी करने वाले थे।

    सुशांत डेथ मामले में 11 घंटे तक चली रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, पुलिस के हाथ लगी ये बड़ी जानकारी

    कुछ महीनों पहले सुशांत क्लिनिक्ली डिप्रेशन का शिकार पाए गये। इस दौरान रिया ही थीं जो उनके सबसे करीब थीं। पुलिस ने रिया से सुशांत के बर्ताव में आये बदलाव के बारे में पूछा। रिया ने इस बारे में बात नहीं कि लेकिन उन्होंने बताया कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। सुशांत योगा और मैडिटेशन कर रहे थे। रिया ने ये भी बताया कि कि कुछ ऐसे दिन भी होते थे जब वो बेहद निराश महसूस करते थे। सुशांत दवाइयां खाने से मना कर देते थे।  

    रिया और सुशांत को लेकर खबरें थीं कि दोनों रूमी जाफरी की रोमांटिक फिल्म रोम-कोम के लिए भी शूटिंग स्टार्ट करने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से फिल्म रुक गई। रिया ने पुलिस इन्वेस्टीगेशन में ये भी बताया कि सुशांत के पास काम की कमी नहीं थी। सुशांत की डेट डायरी अगले साल तक फुल थी। रिया ने पुलिस को सुशांत के सभी प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।

    सुशांत की फैमिली के साथ रिया का रिश्ता

    सुशांत डेथ मामले में 11 घंटे तक चली रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, पुलिस के हाथ लगी ये बड़ी जानकारी

    सुशांत की फैमिली और कुछ दोस्तों से रिया के रिश्ते कुछ खास ठीक नहीं थे। पुलिस ने रिया से इस बारे में भी कई सवाल किये। सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पाटनी की वजह से भी दोनों में बहस हुई थी। रिया खुश नहीं थी कि सुशांत ने सिद्धार्थ को उसके घर में रहने की परमिशन दी हुई है। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी। वहीं सुशांत की फैमिली रिया को कुछ खास पसंद नहीं करती थी। रिया ने पुलिस को बताया कि जब वो सुशांत का घर छोड़ने वाली थी तो उन्होंने उनकी कंडीशन देखते हुए उनकी बहन को आने के लिए कहा। लेकिन जब सुशांत ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली तो उनके परिवार ने रिया को उनके फ्यूनरल पर तक आने नहीं दिया। 

    रिया को कल रात पुलिस स्टेशन से बाहर स्पॉट किया गया था। इस वक़्त उनके पिता भी उनके साथ नज़र आये। रिया ने मीडिया को तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन हाथ जोड़कर आगे बढ़ गई।