आज भी मालिक सुशांत का इंतजार करता है उनका डॉगी फज, भांजी ने शेयर किया इमोशनल कर देने वाला वीडियो

    आज भी मालिक सुशांत का इंतजार करता है उनका डॉगी फज

    आज भी मालिक सुशांत का इंतजार करता है उनका डॉगी फज, भांजी ने शेयर किया इमोशनल कर देने वाला वीडियो

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ को करीब 2 महीने पूरे होने वाले हैं। लेकिन अभी तक उनके फैंस इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर कभी उन्हें न्याय दिलवाने की बात चलती है तो कभी उनके पुराने वीडियोज सामने आते हैं। ऐसे में अब उनके डॉग फज़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने शेयर किया था। इस वीडियो में सुशांत के डॉगी फज को देखा जा सकता है।

    इस वीडियो में फज़ दरवाजे पर अपने मालिक का इंतजार करता नज़र आ रहा है। कैप्शन में लिखा गया है 'फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है।'

    सुशांत अपने डॉगी फज से बेहद प्यार करते थे। अक्सर फ्री टाइम में वो फज के साथ खेलते, उसके साथ समय बिताते थे। कई ऐसे वीडियोज सामने आये जिसमें सुशांत फज के साथ खेल रहे हैं। कभी गार्डन में तो अभी घर पर।

    सुशांत की डेथ के बाद अब उनका परिवार फज का ख्याल रख रहा है। वो सुशांत के पिता के साथ है। इस बात की जानकारी एक्टर की बहन श्वेता कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि फज अब उनके पिता के साथ हैं।