सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा 'परिवार पर दबाव डाल रही मुंबई पुलिस'

    सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा 'परिवार पर दबाव डाल रही मुंबई पुलिस'

    सुशांत सिंह राजपूत केस अब पूरी तरह से बदल गया है। उनके पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगायें हैं। ये शिकायत पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज की गई है जिसके बाद 4 पुलिस इंस्पेक्टर की टीम मुंबई पहुंच गई है। अब इस मामले में सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

    सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा 'परिवार पर दबाव डाल रही मुंबई पुलिस'

    विकास सिंह ने के निजी चैनल से बात करते हुए मुंबई पुलिस पर केस की ठीक से जांच करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा 26 जुलाई शनिवार को FIR दर्ज होने के बाद रिया की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर दबाव बना रही है और मुंबई के प्रोडक्शन हाउसेस और बड़े फिल्म प्रोड्यूसर नाम लेने को कह रही है। विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को आरोप लगाये।

    पटना पुलिस के चार ऑफिसर मुंबई गए हैं। जांच को आगे बढाने के लिए मुंबई पुलिस से केस की डायरी और सारे सबूत लिए जायेंगे। वहीं रिया चक्रवर्ती अंतरिम बेल के लिए अर्जी देंगी। इस मामले में रिया अपने वकील से संर्पक में हैं। FIR दर्ज होने के बाद वकील को उनके घर के बाहर भी देखा गया।

    वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सुशांत के परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से रिया पर आरोप नहीं लगाये गए थे। लेकिन अब डेथ के ढेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।