सुशांत सिंह राजपूत के पिता का ऑपरेशन रहा सफल, बहन श्वेता ने फैंस की प्रार्थनाओं के लिए कहा शुक्रिया

    सुशांत सिंह राजपूत के पिता का ऑपरेशन रहा सफल

    सुशांत सिंह राजपूत के पिता का ऑपरेशन रहा सफल, बहन श्वेता ने फैंस की प्रार्थनाओं के लिए कहा शुक्रिया

    हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फैंस का शुक्रिया करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ''मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने पापा के लिए प्रार्थनाएं की। ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा और अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना करते रहिए।''

    इससे पहले सोशल मीडिया पर केके सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो अस्पताल के बेड पर हैं और उनके बगल में उनकी बेटियां हैं। सुशांत के पिता को दिल की समस्या हुई थी और इसके पीछे स्ट्रेस लेना भी एक कारण खबरों में बताया गया था। अब वो पूरी तरह ठीक हैं और हम भी कामना करते हैं कि केके सिंह पूरी तरह से जल्द सेहतमंद हो जाएं।

    14 दिसंबर को सुशांत की मौत को 6 महीने पूरे हो गए। 14 जून को सुशांत को उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहे हैं।