सुशांत की आखिरी फिल्म की हिरोइन संजना संघी ने हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई?

    सुशांत की आखिरी फिल्म की हिरोइन संजना संघी ने हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई?

    सुशांत की आखिरी फिल्म की हिरोइन संजना संघी ने हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई?

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई हैरान और दुखी हैं। सुशांत के जाने से उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना संघी काफी सदमे मे हैं। उन्होंने सुशांत के जाने के बाद एक बेहद इमोशनल नोट लिखा था और अब उन्होंने जो कदम उठाया है उससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि उनको सुशांत के जाने के कितना धक्का लगा है।

    संजना संघी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में बताया है कि वो मुंबई छोड़कर जा रही हैं और शायद फिर कभी वापस न आ पाएं। उन्होंने लिखा, ''खुदा हाफिज मुंबई, 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापिस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं। सूनसान थीं। शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहा है या शायद, फिलहाल आप भी थोड़े दुख मे हैं। मिलते हैं? जल्दी। या शायद नहीं।''

    इस पोस्ट से पता चल रहा है कि संजना कितनी दुखी है। उन्होंने भी सुशांत सिंह के मामले में मंगलवार को अपना बयान दर्ज करा दिया है। संजना सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की लीड हिरोइन हैं। उनकी ये फिल्म 24 जुलाई को हॉट स्टार पर दिखाई जाएगी। इसे हर कोई बिना सब्सक्रिप्शन के भी देख सकता है। दिल बेचारा हॉलीवुड फिल्म फॉल्ट इन अवर स्टार्स का हिंदी रीमेक है। हॉलीवुड में भी इस फिल्म को जॉन ग्रीन की इसी नाम के नोवल पर बनाया गया था।