सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, जब महिला ने पूछा 'शादी के लिए देहाती' लड़की चलेगी

    सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, जब महिला ने पूछा 'शादी के लिए देहाती' लड़की चलेगी

    सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, जब महिला ने पूछा 'शादी के लिए देहाती' लड़की चलेगी

    सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को खूबइम्प्रेस किया था। फिल्म धोनी और छिछोरे में उनकी शानदार एक्टिंग की आज भी तारीफ होती हैं। अब सुशांत बस इन्हीं फिल्मों में रह गए हैं। सुशांत ने 34वर्ष की उम्र में अपनी दुनिया खत्म कर दी। अब वो अपने इन्हीं फिल्मों किरदारों से अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। सुशांत की डेथ के बाद सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक वीडियो ये भी है जहां गांव की एक महिला उनकी शादी की बात करती हैं।

    इस वायरल वीडियो में एक महिला सुशांत से पूछती है- 'अपनी शादी में सपरिवार ले चलोगे न' इस पर सुशांत कहते हैं पहले लड़की आप लोग पहले लड़की ढूंढिये।" इसके बाद महिला ने सुशांत से पूछा कि देहाती लड़की चलेगी। इसपर एक्टर ने जवाब दिया, "काहे नहीं।" इस कुछ ही सेकंड के वीडियो में सुशांत की सादगी पर दिल खुश कर देगी। इस वीडियो को देख कर लग है जैसे ये उनके घर पटना का वीडियो है। सुशांत कई सालों बाद पटना गए थे।

    बीते रविवार को सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा वाले घर में मिला था। सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे। उनकी फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट में डेथ का कारण दम घुटना बताया गया था। सुशांत के अचानक चले जाने से उनका परिवार, फ्रेंड्स और फैंस सदमे में हैं।