सुशांत सिंह राजपूत डेथ: पटना में परिवार ने आयोजित की प्रार्थना सभा, तस्वीरें आई सामने

    सुशांत सिंह राजपूत डेथ: पटना में परिवार ने आयोजित की प्रार्थना सभा

    सुशांत सिंह राजपूत डेथ: पटना में परिवार ने आयोजित की प्रार्थना सभा, तस्वीरें आई सामने

    सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा के चुके हैं। पिछले रविवार, 14 जून को उनका मृत शरीर उनके बांद्रा वाले घर से मिला, सुशांत के अचानक जाने से उनका परिवार, दोस्त, फैंस सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा उनका हीरो अंब नहीं रहा। सुशांत डिप्रेशन में थे। उनकी फोरेंसिक रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया। हालांकि, पुलिस इन्वेस्टीगेशन कर रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि सुशांत इन कारणों से परेशान थे जो उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। वहीं 15 जून को उनका फ्यूनल और फिर उनके पटना की गंगा नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की जा चुकी हैं। कल शाम उनके घर प्रार्थना सभा रखी गई।

    सुशांत के पटना वाले घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सफ़ेद फूलों से सजे एक टेबल पर सुशांत की मुस्कुराती हुई तस्वीर रखी हुई है।

    देखिये-

    सुशांत की डेथ को अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। अभी भी उनसे जुड़े लोग सदमे में हैं। उनकी डेथ के बाद लोग मेंटल हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं, नेपोटिस्म जैसे मुद्दे पर फिर से बहस हो रही है। फिल्म इंडस्ट्री में बराबर क्रेडिट मिलने की बात चल रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के जरिये उन्हें याद किया जा रहा है। सब बस यही सोच रहे हैं कि काश ऐसा ना हुआ होता।