सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रबर्ती के खिलाफ पटना में दर्ज कराई 'आत्महत्या के लिए उकसाने' की FIR!

    सुशांत के पिता ने रिया चक्रबर्ती पर दर्ज कराई FIR

    सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रबर्ती के खिलाफ पटना में दर्ज कराई 'आत्महत्या के लिए उकसाने' की FIR!

    जहाँ सुशांत सिंह राजपूत का केस एक अनसुलझी गुत्थी बन चुका है और हर कोई ये जानना चाहता है कि वो क्या बात थी जिसने सुशांत जैसे जिंदादिल लड़के को, आत्महत्या की तरह धकेला, वहीं मुंबई पुलिस इस मामले की जांच के लिए अभी तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन सुशांत के पूरे केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने, उनकी गर्लफ्रेंड र्रिया चक्रबर्ती पर पटना में एक पुलिस कम्प्लेंट दर्ज करवा दी है। सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में रिया पर, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पटना सेंट्रल जोन के इंस्पेक्टर जनरल संजय सिंह ने ANI को ये खबर कन्फर्म की है।

    सुशांत का परिवार अभी तक मुंबई पुलिस की जांच पूरी होने का इंतज़ार कर रहा था, जिसमें अभी तक लगभग 40 लोगों से पूछताछ की गई है। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि पटना से 4 पुलिसवालों की एक टीम, सुशांत के मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस के साथ जांच करने के लिए मुंबई पहुँच चुके हैं। आपको बता दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती उन शुरूआती लोगों में से हैं जिनसे इस केस में पूछताछ की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रिया से लगभग 11 घंटे तक पूछताछ चली थी।

    सुशांत के निधन के एक महीने तक सोशल मीडिया से दूर रहीं रिया ने, वापिस लौटते हुए गृहमंत्री अमित शाह से सुशांत के केस में सीबीआई जांच की मांग की थी। एक इंटरव्यू में सुशांत के पिता ने कहा था कि उन्हें सुशांत और रिया के रिलेशनशिप की कोई जानकारी नहीं थी, जबकि कथित रूप से ये दोनों साथ ही रह रहे थे।