सुशांत ने पुराने इंटरव्यू में मानी थी क्लॉस्ट्रोफोबिया होने की बात, अब वायरल हो रहा इंटरव्यू!

    सुशांत ने पुराने इंटरव्यू में मानी थी क्लॉस्ट्रोफोबिया होने की बात

    सुशांत ने पुराने इंटरव्यू में मानी थी क्लॉस्ट्रोफोबिया होने की बात, अब वायरल हो रहा इंटरव्यू!

    रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने एक टीवी इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई खुलासे किए। इसमें से एक बात ऐसी थी जिसपर सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने रिया की बात का बहुत विरोध किया। रिया ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें फ्लाइट्स में सफर करने से क्लॉस्ट्रोफोबिया था और इसके लिए वो दवाई लेते थे। अंकिता ने रिया की बात का जवाब देते हुए, सुशांत का प्लेन उड़ाते हुए वीडियो शेयर किया था और पूछा था, ‘ये क्लॉस्ट्रोफोबिया है?’

    अब खुद सुशांत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो क्लॉस्ट्रोफोबिया और इनसोमनिया होने की बात स्वीकार कर रहे हैं। ज़ीकैफ़े को दिए इस इंटरव्यू में सुशांत को 3 फ़ैक्ट दिए गए थे जिसमें से एक झूठ है। ये फ़ैक्ट हैं- 1. वो क्लॉस्ट्रोफोबिक हैं, 2. वो रोजाना 6 घंटे सोते हैं, 3. वो खराब सिंगर हैं। सुशांत ने कहा था कि इनमें से दूसरा फ़ैक्ट झूठ है। सुशांत ने कहा कि उन्हें इनसोमनिया है और वो दो ही घंटे सो पाते हैं। अंकिता के वीडियो पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिया को उनके इंटरव्यू को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने सुशांत के पैराशूट जंप और तरह-तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया था और रिया के बयान का मज़ाक उड़ाने लगे थे।