सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत स्पेशल नेशनल अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित?

    सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत स्पेशल नेशनल अवार्ड

    सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत स्पेशल नेशनल अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित?

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। जहां एक तरफ उनके निधन एक 2 महीने बाद भी लोग उनका जाना स्वीकार नहीं कर पा रहे, वहीं उनके केस में जांच बहुत ज़ोर-शोर से चल रही है। और ऐसे में लोग खोज-खोज कर उनकी फिल्में देख रहे हैं। अब खबर आ रही है कि इस साल के नेशनल अवार्ड्स में सुशांत को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड हँगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को हिला कर रख दिया है। जहां एक तरफ उनके निधन के बाद उनके जीवन को सेलिब्रेट किया जा रहा है, उनके रहते, बतौर एक्टर, उनके काम को इतना सम्मान नहीं दिया गया। इस असंतुलन को ठीक किया जाना ज़रूरी है।‘

    हालांकि, नेशनल अवार्ड देने वाले सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस बारे में कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नाहन दिया है और ना ही ये साफ किया है कि सुशांत को किस तरह सम्मानित किया जाएगा। रिपोर्ट्स, में यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा, साथी ही यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उनकी फिल्मों का एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

    आपको बता दें कि हाल ही में कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सुशांत को समाज में उनके योगदान एक लिए सम्मानित किया था। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत का ये सम्मान स्वीकार किया था और सोशल मीडिया पर इस सर्टिफिकेट का फोटो शेयर किया था।