सुशांत सिंह राजपूत के दो अनदेखे वीडियो आये सामने, ऐसा था रिया चक्रवर्ती से रिश्ता

    सुशांत के दो अनदेखे वीडियो आये सामने, ऐसा था रिया चक्रवर्ती से रिश्ता

    सुशांत सिंह राजपूत के दो अनदेखे वीडियो आये सामने, ऐसा था रिया चक्रवर्ती से रिश्ता

    सुशांत सिंह राजपूत डेथ के बाद आये दिन उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में सुशांत अपनी बहनों के साथ मस्ती कर रहे हैं तो कुछ में वो अपने दोस्तों के साथ हैं। अब दो नए वीडियो सामने आये हैं जिसमें रिया चक्रवर्ती की आवाज साफ़ सुनी जा सकती है। ये दो अनदेखे वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
    पहले वीडियो में रिया और सुशांत लूडो गेम को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत नार्मल नहीं लग रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में सुशांत के साथ कोई और भी है। सुशांत के साथ उनका कोई दोस्त है जो उनसे दवाई के बारे में पूछता था। आगे रिया भी जवाब देती हैं वो लंच के बाद उन्हें दवाई देंगी।

    बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर 14 जून को उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। बाद में सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को इसका जिम्मेदार ठहराया। रिया पर बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने और उनके पैसे हडपने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। वहीं जब जांच की गई तो रिया की कुछ ऐसी चैट सामने आई जिसमें उनका ड्रग्स कनेक्शन सामने आया और मंगलवार शाम रिया को NCB द्वारा अरेस्ट कर लिया जाता है। फ़िलहाल रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है