सुशांत सिंह राजपूत 2021 की शुरुआत में करना चाहते थे शादी, पिता ने किया कन्फर्म!

    सुशांत सिंह राजपूत 2021 की शुरुआत में करना चाहते थे शादी

    सुशांत सिंह राजपूत 2021 की शुरुआत में करना चाहते थे शादी, पिता ने किया कन्फर्म!

    14 जून को, सिर्फ़ 34 साल की उम्र में हम सबको अलविदा कह गए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने अपने बेटे की मृत्यु पर बात करते हुए कन्फर्म किया कि वो 2021 की शुरुआत में शादी करने वाले थे। आपको याद ही होगा कि सुशांत की मृत्यु हाल ही में आत्महत्या से हुई थी, वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे। तड़का बॉलीवुड के मुताबिक़, सुशांत के पिता ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि सुशांत कुछ साल पहले तक अपनी हर फीलिंग शेयर किया करते थे लेकिन इधर कुछ सालों में वो अकेले रहने लगे थे।

    सुशांत सिंह राजपूत 2021 की शुरुआत में करना चाहते थे शादी, पिता ने किया कन्फर्म!

    उन्होंने कहा, ‘पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ उसने बताया नहीं।’ सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में सुशांत के पिता ने बताया कि वो सिर्फ़ मुंबई ही नहीं बल्कि पटना भी उनसे मिलने आई थीं। आपको बता दें कि सुशांत और अंकिता के मुलाकात ‘पवित्र रिश्ता’ शो के सेट पर हुई थी, दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट किया था। सुशांत के जीवनं की अंकिता अकेली लड़की थीं, जिनके बारे में सुशांत के पिता जानते हैं, उन्हें रिया चक्रबर्ती के बारे में कुछ नहीं पता। सुशांत के पिता ने ये भी बताया कि वो कृति सेनन से भी मिले, जिन्होंने अंतिम संस्कार पर सुशांत की बहुत तारीफ़ की।