सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद बिहार में उनकी भाभी का निधन, सदमे में परिवार

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद बिहार में उनकी भाभी का निधन

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद बिहार में उनकी भाभी का निधन, सदमे में परिवार

    सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके जाने से उनका परिवार, दोस्त और पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। रविवार दोपहर सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मिला। सुशांत का यूं चले जाना उनके परिवार के लिए जिंदगी भर का सदमा दे गया है। उनके निधन की खबर से उनका परिवार इस तरह टूट गया है कि बिहार के पुनिया में रहने वाली उनकी भाभी ने भी दम तोड़ दिया है। ये उनके चचेरे भाई की पत्नी सुधा देवी थीं। इन्होंने तब ही दम तोडा जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद बिहार में उनकी भाभी का निधन, सदमे में परिवार

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी भाभी सुशांत की मौत की खबर बर्दाश नहीं कर पाई। उन्होंने सुसाइड की खबर सुनने के बाद से ही खाना-पीना बंद कर दिया था। जब सुशांत मुंबई में पंचतत्व में विलीन हो रहे थे तभी भाभी सुधा देवी ने पुनिया में अपनी अंतिम सांस ली। सुशांत के जाने से उनके परिवार में एक नहीं बल्कि दो मौतें हो गई हैं। परिवार सदमे में है।

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद बिहार में उनकी भाभी का निधन, सदमे में परिवार

    बता दें, सुशांत का अंतिम संस्कार सोमवार शाम विले पार्लें शमशान भूमि पर किता गया। इस मौके पर सुशांत को अंतिम विदाई देने सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, राजकुमार राव, वरुण शर्मा जैसे सितारे पहुंचे थे।

    रविवार दोपहर पुलिस को सुशांत की मौत की खबर मिली थी। जब बांद्रा स्थित उनके घर देखा गया तो उनका मृत शरीर पुलिस को मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसकी वजह डिप्रेशन को बताया है। खबरों की माने तो सुशांत 6 महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे। उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने एंटी डिप्रेशन की दवाइयां लेनी बंद कर दी थी। सुशांत का यूं चले जाना दुखद है।

    आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है। अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की जरुरत है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं।

    हेल्‍पलाइन नंबर:

    AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

    स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)

    वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)