रिया चक्रवर्ती पर भड़की सुशांत की बहन श्वेता सिंह, FIR को बताया फेक

    रिया चक्रवर्ती पर भड़की सुशांत की बहन श्वेता सिंह, FIR को बताया फेक

    रिया चक्रवर्ती पर भड़की सुशांत की बहन श्वेता सिंह, FIR को बताया फेक

    सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर पलटवार किया है। रिया ने बहन प्रियंका और डॉक्टर तरुण कुमार पर सुशांत के नाम की फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप लगाया है। अब इस FIR पर एक्टर की दूसरी बहन श्वेता सिंह कीर्ति की प्रतिक्रिया आई है।

    रिया चक्रवर्ती पर भड़की सुशांत की बहन श्वेता सिंह, FIR को बताया फेक

    सुशांत केस में उनकी बहन श्वेता सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बनी हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर भाई को न्याय दिलवाने की बात करती रहती हैं। अब ऐसे में उन्होंने रिया की FIR का तगड़ा जवाब दिया है। श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'झूठी और फर्जी एफआईआर हमें तोड़ नहीं सकती।' उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

    रिया ने अपनी शिकायत सुशांत की बहन प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने बताया है कि बहन प्रियंका की तरफ से जो दवाई सुशांत को प्रिस्‍क्र‍ाइब की गई थी वो बिना सुशांत की जांच किये दी थी। वो दवाई का पर्चा दिल्ली के RML हॉस्पिटल के ओपीडी का है जब कि उस समय सुशांत मुंबई में मौजूद थे। आगे शिकायत में ये भी बताया गया है कि डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियॉलजिस्ट हैं वो मानसिक रोगियों को दवाइयां कैसे प्रिस्‍क्र‍ाइब कर सकते हैं। रिया की ये FIR अब सीबीआई के हाथों में सौंपी जा चुकी है।