सुशांत के वकील ने कंगना के बयान को बताया 'महत्वहीन', कहा खुद का एजेंडा चला रही हैं

    सुशांत के वकील ने कंगना खुद का एजेंडा चला रही हैं

    सुशांत के वकील ने कंगना के बयान को बताया 'महत्वहीन', कहा खुद का एजेंडा चला रही हैं

    सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना रनौत मुखर रही हैं। डेथ के बाद वीडियो शेयर कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें परेशान किये जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने नेपोटिज्म पर जमकर बोला। करण जौहर, महेश भट्ट जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स पर उनका करियर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बताया। आयुष्मान खुराना को चापलूस आउटसाइडर कहा। कंगना ने सुशांत की मौत को नेपोस्टिज्म  से जोड़ दिया था। लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज की गई FIR ने पूरा मामला ही पलट कर रख दिया।



    वहीं अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने उल्टा कंगना पर ही निशाना साधा है। हाल ही में पिकंविला से बात करते हुए वकील विकास सिंह ने कंगना रनौत के बयान 'महत्वहीन' बताया।  उन्होंने कहा, 'वह (कंगना) अपने खुद के एजेंडे को आगे बढ़ाने और उन लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रही हैं जिनसे उन्हें निजी तौर पर परेशानी रही है। वह सिर्फ अपने मुद्दों पर ही सबकुछ कर रही हैं। परिवार की एफआईआर उनके दावों से कोई लेना-देना नहीं है।'

    बता दें, सुशांत के परिवार की तरफ से की गई FIR में साफ़ है कि इस केस से फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का कोई लेना देना नहीं है। FIR रिया चक्रवर्ती, इनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा के खिलाफ है। हालांकि, वकील विकास सिंह ने ये माना कि कंगना ने इंटरव्यूज में नेपोटिज्म जैसे कुछ अहम् मुद्दे उठाये हैं। लेकिन ये मुख्य मामला नहीं है। केस पूरी तरफ रिया और उनकी गैंग पर है कि किस तरह इन लोगों ने सुशांत का शोषण किया।