अजय देवगन की 'रेड' में लोगों का दिल जीतने वाली 'स्वैग वाली दादी' पुष्प जोशी का 87 साल की उम्र में निधन!

    'स्वैग वाली दादी' पुष्प जोशी का 87 साल की उम्र में निधन!

    अजय देवगन की 'रेड' में लोगों का दिल जीतने वाली 'स्वैग वाली दादी' पुष्प जोशी का 87 साल की उम्र में निधन!

    अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ में लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का 26 नवम्बर को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गयी थीं और उन्हें फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई में हॉस्पिटल में भारती कराया गया था और उनका ऑपरेशन भी हुआ था। मंगलवर को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 

    ‘रेड’ के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने ट्विटर पर उनकी मृत्यु की खबर पर लिखा, ‘पुष्प जोशी जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ। आपको परफॉर्म करते देखना मेरे डायरेक्टिंग करियर की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक था। आप सेट्स पर और सेट्स के बाहर भी एकदम बिजली की तरह थीं। आप जहाँ भी होंगी स्माइल कर रही होंगी और खुशियाँ फैला रही होंगी दादी जी। हम आपको बहुत मिस करेंगे। RIP।’ 

    आपको बता दें कि पुष्प जोशी को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाला एक्टर कहा जाता है। उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड’ में दादी का किरदार निभाया था जो लोगों ने बहुत पसंद किया था। पुष्प जोशी आखिरी बार फेविक्विक की ऐड में नज़र आई थीं और उन्हें ‘स्वैग वाली दादी’ के नाम से पॉपुलैरिटी मिली थी।