स्वरा भास्कर ने प्रवासी मजदूरों को बांटे 3000 जोड़ी चप्पल, सलमान को मदद के लिए कहा शुक्रिया!

    स्वरा भास्कर ने प्रवासी मजदूरों को बांटे 3000 जोड़ी चप्पल

    स्वरा भास्कर ने प्रवासी मजदूरों को बांटे 3000 जोड़ी चप्पल, सलमान को मदद के लिए कहा शुक्रिया!

    कोरोना वायरस के चलते जारी इस क्राइसिस में बॉलीवुड सेलेब्स अपनी तरफ से हर तरह की मदद लेकर तैयार हैं और आगे बढ़कर ज़रुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। जहाँ इस समय सोनू सूद का हर तरफ चर्चा है, वहीं अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी मैदान संभाल रखा है। स्वरा ने हाल ही में बदहाली से परेशान प्रवासी मजदूरों में 3000 जोड़ी चप्पल बांटे। स्वरा ने ट्विटर पर ये भी बताया कि ये मदद उन्हें सुपरस्टार सलमान खान से मिली है। आपको बता दें कि सलमान रिलैक्सो फुटवियर को एंडोर्स भी करते हैं। स्वरा ने सलमान और रिलैक्सो का शुक्रिया करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया, ‘दिल्ली से घर लौट रहे प्रवासी कामगारों को रिलैक्सो ने 3000 चप्पल डोनेट किए।’

    आपको बता दें कि ये स्वरा की मदद का बस एक हिस्सा है। सोनू सूद की ही तरह, स्वरा भी दिल्ली से घरों के लिए पैदल ही निकल पड़े प्रवासियों के लिए बसों और साधन का इंतजाम कर रही हैं। स्वरा लगातार सोशल मीडिया पर इन कामगारों की जानकारी इकट्टा कर रही हैं और इन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था कर रही हैं। ट्विटर पर कई बार ट्रोल हो चुकीं स्वरा को इस काम के लिए भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और वो लगातार ट्रोल्स के ट्वीट के बीच से ज़रूरतमंद लोगों के मैसेज निकालकर अलग कर रही हैं।