स्वरा भास्कर मुंबई से 1400km का सफर तय कर पहुंची दिल्ली, मां को हुआ फ्रैक्चर

    स्वरा मुंबई से 1400km का सफर तय कर पहुंची दिल्ली, मां को हुआ फ्रैक्चर

    स्वरा भास्कर मुंबई से 1400km का सफर तय कर पहुंची दिल्ली, मां को हुआ फ्रैक्चर

    बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर को जैसे ही पता चला कि उनकी मां को चोट लग गई है। वो इस लॉकडाउन में ही परमिशन वगैरह लेकर दिल्ली से मुंबई सड़क के रास्ते घर पहुंच गईं। उन्होंने 1400 किलोमीटर का ये सफर सड़क के रास्ते 2 दिन में पूरा किया। उनकी मां को कंधे में फ्रैक्चर हो गया है।

    उन्होंने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, ''जब मुझे पता चला कि मेरी मां गिर गई हैं और उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, तो मैं बेहद परेशान हो गई थी। उस वक्त मुझे जल्द से जल्द दिल्ली भागने का ख्याल आया, ताकि मैं उनकी देखभाल कर सकूं, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह मुमकिन नहीं था।"

    स्वरा ने बताया, ''जल्द से जल्द जैसे ही प्रक्रिया की शुरूआत हुई, मैंने मुंबई से दिल्ली सड़क के रास्ते जाने के लिए अप्लाई किया। ये एक लंबा सफर रहा, एक रात रुकने के साथ पूरे दो दिन लगे। यह एक लंबा, लेकिन सुरक्षित सफर रहा और सफर की मंजूरी मिलने के चलते मैं आभारी हूं। अब मैं यहां अपनी मां के साथ हूं। मैं उनके बालों में कंघी करने और कपड़े बदलने में उनकी मदद कर रही हूं। मैंने सेल्फ आइसोलेशन और होम क्वारंटाइन की प्रक्रिया का पालन किया है।''

    स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म शीर कोरमा में नजर आएंगी। फिल्म में शबाना आजमी भी अहम रोल मे हैं।