स्वरा भास्कर ढाई साल बाद अपने पुराने घर में शिफ्ट हुई, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें

    स्वरा भास्कर ढाई साल बाद अपने पुराने घर में शिफ्ट हुई

    स्वरा भास्कर ढाई साल बाद अपने पुराने घर में शिफ्ट हुई, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कार अपने बेबाक बयान और हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं वजहों से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। लेकिन इस बार कुछ खास हुआ है तो उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। स्वरा ढाई साल बाद अपने पुराने घर में शिफ्ट हो है हैं। स्वरा के पुराने घर के मेकओवर का काम लंबे समय से चल रहा था। अब वो काम खत्म हुआ और घर रहने को तैयार। ऐसे में एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश की पूजा का आयोजन किया। उन्होंने गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    स्वरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-"मैं करीब ढाई साल बाद अपने नए 'पुराने' घर में वापस आई हूं। फरवरी 2019 के बाद अपने घर में पहली रात। काफी ब्लेस्ड फील कर रही हूं। महामारी के दौर में हम सभी की जिंदगियां बदल गई हैं। हमने काफी कुछ खोया भी है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जिसके लिए हमें आभारी होना चाहिए।" देखिये-

    दूसरे पोस्ट में लिखा-"देवताओं ने मंजूरी दे दी है।" देखिये-

    बता दें, अक्सर विवादों में रहने वाली स्वरा ने अभी तक के अपने करियर में 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'चिल्लर पार्टी', 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी शानदार फ़िल्में दी हैं। आगे आने वाले दिनों में वो 'जहां चार यार' में भी दिखेंगी। एक्ट्रेस वीरे दी वेडिंग के सीक्वल में भी दिख सकती हैं।