स्वरा भास्कर ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, कहा- मीडिया ट्रायल के खिलाफ एक्शन ले सुप्रीम कोर्ट!

    स्वरा भास्कर ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट

    स्वरा भास्कर ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, कहा- मीडिया ट्रायल के खिलाफ एक्शन ले सुप्रीम कोर्ट!

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार लोगों के निशाने पर हैं। जहां एक तरफ उन्हें इंटरनेट पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है, वहीं सुशांत के पिता केके सिंह ने उनपर, अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज करवा दी थी। रिया और उनके भाई शोविक पर सुशांत के जीवन और उनके फ़ाइनेंस को हैंडल करने का आरोप भी लगाया गया है।

    अब इन सभी आरोपों के चलते रिया का नाम हर जगह विवादों में घसीट दिया जा रहा है। सोमवार को रिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक नया एफ़िडेविट दिया जिसमें उन्होने मीडिया ट्रायल में उन्हें गिल्टी प्रूव करने का आरोप लगाया है। जहां बहुत सारे ट्रोल और सेलेब्स अभी भी रिया की तरफ उंगली उठा रहे हैं, वहीं स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर रिया का समर्थन किया है।

    स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल की आग में झोंका जा रहा है, जी भीड़ के न्याय जैसी बेहद गलत धारणा पर आधारित है।’ स्वरने अपने ट्वीट में कई टीवी चैनलों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा की उन्हें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि वो फेक न्यूज़ और कन्स्पिरेसी थ्योरी फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेगा।’