तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें, इतनी बदल गई एक्ट्रेस

    तारक मेहता... की मुनमुन दत्ता ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता ने शेयर की अपनी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें, इतनी बदल गई एक्ट्रेस

    सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिजा जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर वजन कम करने और ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि कैसे वर्कआउट के जरिये उन्होंने अपना वजन कम किया है। वो एक खास डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज को फॉलो कर रही थीं। अपने शरीर में आये इस बदलाव को एक्ट्रेस एन्जॉय जार रही हैं।

    मुनमुन दत्ता ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। आप खुद इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बदला हुआ रूप देख सकते हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। देखिये-

    बता दें, मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिता जी का किरदार निभा कर खूब पॉपुलर हुई हैं। जेठालाल के साथ उनकी मीठी नोंकझोक को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब बबिता उर्फ़ मुनमुन दत्ता का ये अंदाज़ भी फैंस को पसंद आएगा। वैसे बता दें, पिछले दिनों मुनमुन दत्ता जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने की वजह से मुश्किल में फंस गई थीं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर माफ़ी भी मांग ली थी।