सलमान के साथ तारक मेहता के जेठालाल दिलीप जोशी ने भी किया था 'मैंने प्यार किया' से एक्टिंग डेब्यू
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दिलीप जोशी को आज हर घर में जाना जाता है। जेठालाल चंपकलाल गाडा के नाम से फेमस दिलीप को ये सीरीयल करते हुए 12 साल हो गए। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 में शुरू हुआ था। जेठा नाम के कैरेक्टर को कभी पत्नी से लड़ाई, कभी बबिता से उनके फलर्ट और कभी अपने परिवार को प्यार लुटाने के लिए पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है फिल्म और टीवी की इंडस्ट्री में दिलीप जोशी को करीब 30 साल हो गए हैं?
आइए आपको उनके पुराने दिनों में लिए चलते हैं। दिलीप ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। ये फिल्म सलमान खान और भाग्यश्री की भी डेब्यू फिल्म थी। दिलीप ने फिल्म में रामू नाम के नौकर का रोल किया था। हालांकि उनके फिल्म में कोई खास डायलॉग नहीं थे लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को नोटिस किया जा सकता है। यहां देखिए फिल्म में वो कैसे दिख रहे थे।

इतना ही नहीं दिलीप इसके बाद फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में भी नजर आए थे। यहां भी सलमान खान उनके साथ थे। उन्होंने फिल्म में माधुरी दीक्षित के कजन भोला प्रसाद का रोल किया था। ये उनका काफी फनी सीन था।

दिलीप का फिल्मों में सफर ऐसे ही बढ़ता गया। उन्होंने कुछ गुजराती फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वो सीरीयल्स में भी नजर आते रहे। लेकिन आज वो हमारे बीच सबसे ज्यादा जेठालाल के नाम से ही फेमस हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें