तैमूर अली खान ने की गाय की सेवा, चारा खिलाकर सुनी अब्बा के गाने 'ओले ओले' की धुन

    तैमूर अली खान ने की गाय की सेवा

    तैमूर अली खान ने की गाय की सेवा, चारा खिलाकर सुनी अब्बा के गाने 'ओले ओले' की धुन

    सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाबजादे तैमूर अली खान अक्सर खबरों में बने रहते हैं। उनकी क्यूट तस्वीरें मीडिया में बनी रहती हैं। लेकिन अब एक बेहद खुबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। हाल में तैमूर को उनके घर के बाहर गाय को चारा खिलाते हुए देखा गया। इसके अलावा उनका वीडियो भी सामने आया है जहां वो ग्वाले से और बीन बजाने को कह रहे हैं।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑरेंज टी-शर्ट और मास्क पहने अपनी बिल्डिंग के नीचे खड़े तैमूर ग्वाले से और बजाने को कह रहे हैं। वहीं ग्वाले ने अपनी बीन की मदद से सैफ अली खान का पॉपुलर गाना ‘ओले ओले’ गया और ‘ये तो सच है की भगवान है गाया’।

    इसके अलावा इन तस्वीरों में तैमूर को गाय को चारा खिलाते हुए देखा जा सकता है।

    बता दें, तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी ने इनकी बिल्डिंग के नीचे खड़े रहते हैं। वहीं कुछ समय पहले ही तैमूर अपने पेरेंट्स के साथ से हिमाचल से लौटे हैं। इस ट्रिप के दौरान की भी खूब सारी तस्वीरें सुर्ख़ियों में बनी रही थीं।