तैमूर अली खान ने पैपराजी को फोटो खींचने से किया मना, कहा 'नो फोटोज'-वीडियो

    तैमूर अली खान ने पैपराजी को फोटो खींचने से किया मना, कहा 'नो फोटोज

    तैमूर अली खान ने पैपराजी को फोटो खींचने से किया मना, कहा 'नो फोटोज'-वीडियो

    करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाबजादे तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से मीडिया में छाये रहती हैं। उनके हंसने, बोलने की हर हरकत पैपराजी रिकॉर्ड कर लेते हैं। बीती शाम भी कुछ ऐसा ही जब करीना बेटे तैमूर के साथ मुंबई में स्पॉट हुई। लेकिन इस बार पैपराजी को देख कर करीना ने नहीं बल्कि तैमूर ने फोटो लेने से मना कर दिया।

    एक वीडियो सामने आया जहां गाड़ी से उतरते ही पैपराजी करीना और तैमूर का नाम जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं। ये देख कर तैमूर ने कहा 'नो फ़ोटोज़' जिसके बाद वो करीना के साथ अंदर चले गए।

    बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार तैमूर के लिए ऐसी दीवानगी देगी गई है। पिछले साल एक इंटरव्यू में तो सैफ ने बताया था कि एक बार पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस को भी आना पड़ा था। पडोसी की शिकायत थी कि पैपराजी बिल्डिंग के बाहर खड़े रहते हैं, सिगरेट पीते हैं जो सही नहीं था। खैर तैमूर जल्द ही अपना चौथा बर्थडे मानाने वाले हैं जिसे लेकात्र वो खुद बेहद खुश हैं।