तैमूर ने क्यूट अंदाज़ में अंकल के लिए गाया 'हैपी बर्थडे' सोंग, ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के 9 वें जन्मदिन पर पर कही ये बात

    तैमूर ने क्यूट अंदाज़ में अंकल के लिए गाया 'हैपी बर्थडे' सोंग-वीडियो

    तैमूर ने क्यूट अंदाज़ में अंकल के लिए गाया 'हैपी बर्थडे' सोंग, ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के 9 वें जन्मदिन पर पर कही ये बात

    सैफ अली खान अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए इन दिनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले करीना कपूर खान और तैमूर अली खान भी हिमाचल की वादियों में पहुंच गए। यहीं पर सभी ने दिवाली भी सेलिब्रेट की और अब अपने किसी का जन्मदिन मना रहे हैं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें सैफ और करीना अपने किसी खास दोस्त का जन्मदिन सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं।

    इस वीडियो में सबसे क्यूट था तैमूर का 'हैपी बर्थडे' गाना। वीडियो में तैमूर जोर जोर से अंकल को बर्थडे विश करते दिख रहे हैं जिसके बाद सैफ उन्हें प्यार से विश करने को कहते हैं। तैमूर की क्यूटनेस देख आप भी फ़िदा हो जायेंगे।

    देखिये-

    इसके अलावा ऐश्वर्या राय का एक पोस्ट सामने आया है जो उन्होंने अपनी बेटी आराध्या के 9 वें जन्मदिन पर शेयर किया था। बीती रात आराध्या ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर मम्मी ऐश्वर्या ने आराध्या के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो बेटी से कितना प्यार करती हैं और वो कितना जरुरी है उनके लिए। ऐश कहती हैं कि वो जिंदगी भर उन्हें यूं ही प्यार करती रहेंगी। आगे उन्होंने भगवान का शुक्रियादा भी किया।

    देखिये-

    बता दें, हर साल आराध्या का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस मौके पर अभिषेक और ऐश्वर्या इंडस्ट्री से अपने खास दोस्तों को बुलाना नहीं भूलते। लेकिन इस बार सिर्फ घर में ही छोटी से पार्टी कर आराध्या का बर्थडे मनाया गया। इसकी बड़ी वजह दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस है। कोरोना वायरस से बचने को लेकर बच्चन परिवार ने इस बार दिवाली पार्टी भी नहीं रखी थी और अब आराध्या का बर्थडे भी सिंपल तरह से सेलिब्रेट किया गया। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें ऐश्वर्या ने शेयर की है।