लाल सिंह चड्ढा के सेट पर छाए तैमूर, इन वीडियोज में दिख रहे हैं सुपर क्यूट!

    लाल सिंह चड्ढा के सेट पर छाए तैमूर, इन वीडियोज में दिख रहे हैं सुपर क्यूट!

    लाल सिंह चड्ढा के सेट पर छाए तैमूर, इन वीडियोज में दिख रहे हैं सुपर क्यूट!

    बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार्स के बच्चे सुर्खियों में रहते हैं लेकिन एक बच्चा है जो जब दिखता है तब सुर्खियों बन जाती हैं। ये और कोई नहीं बल्कि सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर हैं। तैमूर की जब भी कोई नई फोटो या वीडियो आती है, तो उसकी खबर जरूर बनती है। तैमूर ने भी अभी से अपनी फैन फॉलोइंग बना ली है।

    तैमूर के नए अपडेट की बात करें तो वो पिछले हफ्ते ही अपनी मां करीना कपूर के साथ चंडीगढ़ पहुंचे थे। करीना कपूर चडीगढ़ में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान तैमूर भी फिल्म के सेट पर हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा के सेट पर वो काफी छाए हुए हैं। यकीन नहीं आता तो ये वीडियो देखिए।

    एक और दूसरी वीडियो में तैमूर रेत में खेलते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी क्लियर भी है और तैमूर क्यूट नहीं सुपर क्यूट लग रहे हैं।

    बात करें लाल सिंह चड्ढा की तो फिल्म से आमिर और करीना दोनों के लुक लीक हो चुके हैं। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म का फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। ये फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। वहीं बात करें आमिर के इस रीमेक की तो ये फिल्म अगले साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।