तानाजी: अजय देवगन और सैफ अली के बाद अब काजोल का लुक आया सामने

    तानाजी: अजय देवगन और सैफ अली के बाद अब काजोल का लुक आया सामने

    तानाजी: अजय देवगन और सैफ अली के बाद अब काजोल का लुक आया सामने

    अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से पिछले दिनों कई पोस्टर और छोटे छोटे वीडियो सामने आए। इसमें फिल्म की झलक तो दिखी ही साथ ही अजय देवगन और सैफ अली खान के लुक सामने आए। फिल्म में सैफ और अजय के अलावा काजोल भी हैं। लेकिन काफी समय से उनके लुक को रिवील नहीं किया जा रहा था। ऐसा भी कहा गया कि शायद सीधे ट्रेलर में काजोल सामने आंएगी।

    लेकिन फिल्ममेकर्स ने जल्द ही ये इंतजार भी खत्म कर दिया है। अजय देवगन ने काजोल का फिल्म से पहला लुक शेयर किया है। काजोल सावित्रीबाई मालसुरे के रोल में नजर आएंगी। इस पोस्ट में अजय ने लिखा है, ''सावित्रीबाई मालुसरे- तानाजी के साहस का सहारा... और उनके बल की शक्ति।''

    फिल्म में अजय देवगन तानाजी, काजोल सावित्रीबाई, सैफ अली खान उदयभान, शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं।

    ये फिल्म 17वीं शताब्दी की कहानी है। तानाजी मालसुरे छत्रपति शिवाजी महाज की सेना में सेनापति थे। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।