आदर जैन और तारा सुतारिया कर रहे हैं शादी की प्लानिंग, जल्द बज सकती हैं शहनाई

    आदर जैन और तारा सुतारिया कर रहे हैं शादी की प्लानिंग

    आदर जैन और तारा सुतारिया कर रहे हैं शादी की प्लानिंग, जल्द बज सकती हैं शहनाई

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इस समय का सबसे हॉट टॉपिक है। सभी को इनकी शादी का इंतजार है। रिपोर्ट्स का कहना था कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं ये बात पक्की मानी जा रही है कि कपूर परिवार में शहनाई जरुर बजेगी लेकिन रणबीर के लिए नहीं आदर जैन के लिए। रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर आदर जैन अब गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ अपना घर बसाना चाहते हैं। शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा।

    स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक आदर और तारा सेटल होने की प्लानिंग कर रहे हैं। तारा और आदर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों का रिश्ता इतना गहराता गया है कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

    आदर जैन और तारा सुतारिया कर रहे हैं शादी की प्लानिंग, जल्द बज सकती हैं शहनाई

    बता दें, आदर जैन, रणबीर के फुफेरे भाई हैं। मतलब ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के छोटे बेटे हैं। रीमा जैन के बड़े बेटे अरमान जैन ने इसी साल फ़रवरी में शादी की है। अब आदर भी भाई की तरह जल्दी सेटल होना चाहते हैं। आदर फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म कैदी बैंड से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की दी। वहीं तारा ने साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2’ से अपना डेब्यू किया था।