तेजस्वी प्रकाश ने बताया कैसे मिली रोहित शेट्टी की फिल्म

    तेजस्वी प्रकाश ने बताया कैसे मिली रोहित शेट्टी की फिल्म

    तेजस्वी प्रकाश ने बताया कैसे मिली रोहित शेट्टी की फिल्म

    हाल ही में खबर आई कि 'खतरों के खिलाड़ी 10' की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को मराठी फिल्म मिली है जिसे रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन सबको लगता है कि रियेलिटी शो की वजह से उन्हें फिल्म मिली, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने फिल्म मिलने की कहानी बताई।

    तेजस्वी ने बताया कि ये सब सीरीयल 'पहरेदार पिया की' से शुरू हुआ। बता दें कि ये शो काफी विवादों में रहा था। इसमें तेजस्वी का कैरेक्टर एक ऐसी लड़की का था जिसकी 9 साल के लड़के से शादी होती है। इस चाइल्ड एक्टर का नाम अफान खान था। हालांकि विवाद बढ़ते देख मेकर्स ने सीरीयल में लीप दे दिया था और जिससे 9 साल का बच्चा बड़ा हो जाता है।

    तेजस्वी ने बताया कि इस पूरे विवाद की वजह से ही वो नजरों मे आईं। उन्होंने कहा, ''कंटेंट की वजह से लोग भड़क उठे थे लेकिन लोगों ने पूछा- ये लड़की कौन है। इस तरह मुझे रोहित शेट्टी की फिल्म मिली। मुझे नेगेटिव रियेक्शन नहीं मिले थे। फिल्म पहरेदार पिया की के बाद ही मिली। जो कुछ भी हाइप मिला उससे मदद हुई। इसने मेरे लिए कई दरवाजे खोल दिए।''

    तेजस्वी की टीवी दुनिया में अच्छी खासी फैन फोलोइंग है। वो स्वारागिनी, संस्कार: धरोहर अपनों की, रिश्ता लिखेंगे हम नया जैसे सीरीयल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा डिजिटल स्पेस की बात करें तो वो वूट पर दिखाए जाने वाले शो सिलसिल बदलते रिश्तों का में भी दिखाई दे चुकी हैं।