द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति ने शेयर किया दिल दहलाने वाला टीजर, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति ने शेयर किया दिल दहलाने वाला टीजर

    द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति ने शेयर किया दिल दहलाने वाला टीजर, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    परिणीति चोपड़ा पिछले काफी समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। उन्हें पिछली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी (2019) में देखा गया था। लेकिन अब एक बार फिर परिणीति वापसी कर रही हैं और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीजर शेयर किया है। परिणीति इसमें अब तक के सबसे अलग किरदार में नजर आएंगी। ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। टीजर में देखा जा सकता है कि परिणीति को चोट लगी है और वो पता नहीं किस कश्मकश मे हैं।

    परिणीति की ये फिल्म पिछले साल मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण नहीं हो पाई और अब आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरीक को रिलीज हो रही है। 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' इसी नाम से आई हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है, जिसमें एमिली ब्लंट ने लीड रोल निभाया था। हॉलीवुड फिल्म भी पॉला हॉकिंस के नॉवल का अडेप्टेशन है।

    द गर्ल ऑन द ट्रेन को रिभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। रिभु इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए बार्ड ऑफ़ ब्लड नाम की सीरीज़ भी बनाई थी। द गर्ल ऑन द ट्रेन की कहानी एक मीरा नाम की लड़की की है, जो वैसे तो खुशमिजाज है लेकिन एक दिन उसे कुछ ऐसा दिखता है जिससे उसकी अपनी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हरी और अविनाश तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे।