'द गर्ल ऑन द ट्रेन' ट्रेलर: परिणीति चोपड़ा की यादाश पर टिकी है मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी

    द गर्ल ऑन द ट्रेन ट्रेलर: परिणीति की यादाश पर टिकी है मर्डर मिस्ट्री की कहानी

    'द गर्ल ऑन द ट्रेन' ट्रेलर: परिणीति चोपड़ा की यादाश पर टिकी है मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी

    परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर के मुताबिक ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। परिणीति लीड रोल मे हैं और उन्हीं की कहानी के इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। परिणीति एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हैं जो बीते हुए कल से कुछ भूल गई हैं।

    'द गर्ल ऑन द ट्रेन' ट्रेलर: परिणीति चोपड़ा की यादाश पर टिकी है मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी

    ''मेरे बीते हुए कल से कुछ वक्त खो सा गया है...'' ये वो लाइन हैं जो पूरी फिल्म का वर्णन कर देती है। ट्रेलर के मुताबिक परिणीति रोज ट्रेन से आते जाते किसी के घर को देखती हैं जहां एक लड़की बालकनी पर खड़ी होती है और अकसर उसका पति भी। लेकिन इस लड़की का मर्डर हो जाता है। इस लड़की का किरदार अदिती राव हैदरी प्ले कर रही हैं।

    'द गर्ल ऑन द ट्रेन' ट्रेलर: परिणीति चोपड़ा की यादाश पर टिकी है मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी

    'द गर्ल ऑन द ट्रेन' ट्रेलर: परिणीति चोपड़ा की यादाश पर टिकी है मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी

    मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए एक पुलिस ऑफिसर आती हैं जिसका किरदार कीर्ति कुल्हाड़ी कर रही हैं। इस पूरी मर्डर मिस्ट्री की कहानी इस बात पर निर्भर है कि परिणीति की यादाश आ जाए। लेकिन उन्हें कुछ याद नहीं आता। लेकिन ये गुत्थी कैसे खुलती है, इस बात का खुलासा फिल्म में ही हो पाएगा।

    'द गर्ल ऑन द ट्रेन' ट्रेलर: परिणीति चोपड़ा की यादाश पर टिकी है मर्डर मिस्ट्री की ये कहानी

    फिल्म में परिणीति के किरदार का नाम मीरा कपूर है। उनकी ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का हिंदी रीमेक है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। अगर आपने ट्रेलर नहीं देखा है तो ये फिल्म यहां देख सकते हैं।