'द स्काई इज पिंक' ट्रेलर: प्रियंका और ज़ायरा वसीम की तारीफ़ करते नहीं थक रही जनता!

    'द स्काई इज पिंक' ट्रेलर: तारीफ़ करते नहीं थक रही जनता!

    'द स्काई इज पिंक' ट्रेलर: प्रियंका और ज़ायरा वसीम की तारीफ़ करते नहीं थक रही जनता!

    कभी-कभी अचनाक से किसी फिल्म का ऐसा ट्रेलर आ जाता है जो इमोशनली भी बहुत अपील करता है और अच्छा सिनेमा भी लगता है। ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर भी ऐसा ही है। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की जानदार परफॉरमेंस से लेकर कहानी को लेकर डायरेक्टर शोनाली बोस की शानदार हैंडलिंग तक, ये एक ऐसी फिल्म नज़र आ रही है जिसे देखकर हॉल में बैठे दर्शकों की आंखें नम होना तय है।

    किसी को ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर अपनी मम्मी की याद आई, तो वहीँ लोगों ने इस ट्रेलर को खूब प्यार दिया। इन्टरनेट की जनता को ये ट्रेलर बहुत पसंद आया और लोग इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे। आइए आपको दिखाते हैं कि ट्रेलर देखकर ट्विटर पर लोगों का कैसा रिएक्शन रहा:

    प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम स्टारर ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ होगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं शोनाली बोस, जिन्होंने ‘अमु’ और ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ जैसी ज़बरदस्त फ़िल्में दी हैं। फिल्म के गाने लिखे हैं गुलज़ार साहब ने, और इन्हें धुन में पिरोया है संगीतकार प्रीतम ने।