‘द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर: शानदार है 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा को इस रोल में देखना !

    प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर रिलीज़ !

    ‘द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर: शानदार है 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा को इस रोल में देखना !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। लम्बे समय से सुर्ख़ियों में बनी इस फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज़ हो गया है जो काफी शानदार है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ जैसे एक्टर नज़र आने वाले हैं। ट्रेलर की शुरुआत ज़ायरा यानी आयेशा की आवाज से होती हैं। वैसे इससे पहले बता दें, कि ये फिल्म यंग मोटिवेटर आयेशा चौधरी के जीवन पर आधारित है।

    ‘द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर: शानदार है 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा को इस रोल में देखना !

    इस 3 मिनट के ट्रेलर में फिल्म की कहानी समझना बहुत मुश्किल टास्क नहीं है। इसकी शुरुआत प्रियंका और फरहान की लवस्टोरी से होती है। दोनों की चोरी-छुप्पे मिलने वाली ये प्रेम कहानी आपको पुराने दौर में ले जाएगी। और जैसा की कहा जाता है कि हर लवस्टोरी में कोई ना कोई तो विलेन होता है। तो इस फिल्म में विलेन उनकी बेटी आयेशा हैं।

    ‘द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर: शानदार है 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा को इस रोल में देखना !

    प्रियंका और फरहान की की बेटी बनी ज़ायरा यानी आयेशा एक को एक pulmonary fibrosis नाम की गंभीर बिमारी हो जाती है और यही बिमारी उनके परिवार में दूरियां ले आती है। लेकिन इस बीमारी के बाद भी आयेशा की हिम्मत बनी रहती है और वो सबसे छोटी उम्र में लोगों को प्रोत्साहित करती है।

    ‘द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर: शानदार है 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा को इस रोल में देखना !

    इस ट्रेलर में दर्द ख़ुशी और और मौत से लड़ने का की कोशिश सब दिखाई गई है। लम्बे समय बाद प्रियंका को इस दमदार रोल में देखना दिल खुश कर देगा। बेटी को बचाने की कोशिश में लगी एक माँ उसे मरने नहीं देना चाहती। लेकिन इसका अंत क्या होगा इसके लिए फिल्म का इंतजार करना जरुरी हो जाता है।

    ‘द स्काई इज़ पिंक ट्रेलर: शानदार है 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा को इस रोल में देखना !

    अमु और मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाली शोनाली बोस ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। वहीं रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। असली कहानी पर बनी ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

    देखिये ट्रेलर-