द व्हाइट टाइगर: प्रियंका के ‘दोस्त’ ऋतिक ने की खूब तारीफ़, लीड एक्टर आदर्श गौरव को बताया ‘एक खोज’!

    द व्हाइट टाइगर: प्रियंका के ‘दोस्त’ ऋतिक ने की खूब तारीफ़

    द व्हाइट टाइगर: प्रियंका के ‘दोस्त’ ऋतिक ने की खूब तारीफ़, लीड एक्टर आदर्श गौरव को बताया ‘एक खोज’!

    प्रियंका चिपड़ा की लेटेस्ट रिलीज़ ‘द व्हाइट टाइगर’ की दुनिया भर में खूब चर्चा हो रही है और इंडिया में उनके फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के उनके साथी कलाकार भी खूब जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। अब प्रियंका के ‘अग्निपथ’ और ‘कृष 2’ कोस्टार, सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने उनकी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की जमकर तारीफ़ की है। ऋतिक ने न सिर्फ़ इस फिल्म की तारीफ़ की बल्कि इसमें लीड कलाकार आदर्श गौरव और सपोर्टिंग भूमिका मेन नज़र आए राजकुमार राव, प्रियंका चोपड़ा की भी खूब बड़ाई की। ट्विटर पर इस फिल्म के बारे में अपनी राय ज़ाहिर करते हुए ऋतिक ने लिखा, ‘द व्हाइट टाइगर के साथ शुक्रवार बहुत सही बीता! मेरे दोस्तों राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा की ब्रिलियंट परफॉरमेंस! आप दोनों को सलाम! गौरव आदर्श, अआप एक खोज हो, साल की क्या बेहतरीन शुरुआत हुई है। रहीम बहरानी और टीम की एक अच्छे शो के लिए बधाई!’

    जवाब में प्रियंका ने भी अपने ‘दोस्त’ ऋतिक को शुक्रिया कहा और लिखा, ‘बहुत खुश हूं कि आपको पसंद आई!’ इससे पहले प्रियंका को हॉलीवुड सेलेबस से भी जमकर तारीफ़ मिली।

    एक्ट्रेस केरी वाशिंगटन ने जहाँ फिल्म की तारीफ़ में ट्वीट करते हुए इसे ‘ज़रूर देखने लायक’ बताया, तो सिंगर कार्डी बी ने ट्वीट में लिखा, ‘व्हाइट टाइगर एक बहुत ग्रेट फिल्म है। इसे देखते हुए मुझे गुस्सा आ रहा था और मैं रो रही थी’।