सलमान खान की 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की जगह ले सकती हैं ये एक्ट्रेसेज !

    सलमान खान की 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की जगह ले सकती हैं ये एक्ट्रेसेज !

    कुछ समय पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच ट्वीटर टॉक चल रही थी। जिसमें सलमान ने अपनी फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका का स्वागत किया था। और वहीं प्रियंका ने भी अपने ही अंदाज़ में सलमान को जवाब दिया था। और इनके फैन्स भी इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए काफी खुश थे। लेकिन अब प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। और इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर अली अब्बास ने ट्वीट कर दी है।

    इस फिल्म में प्रियंका दमदार रोल निभाने वाली थी। जिसमें उनकी 18 साल से 70 साल के पढाव को दिखाया जाता। तो ये तो पक्का है कि फिल्म में प्रियंका नहीं होंगी। अब सवाल ये उठता है कि प्रियंका की जगह सलमान के साथ बॉलीवुड की कौनसी हीरोइन नज़र आ सकती हैं।

    इन एक्ट्रेस में से कौन सी एक्ट्रेस ले सकती है सलमान की भारत में प्रियंका की जगह –

    दीपिका पादुकोण

    अगर सलमान के साथ फिल्म में प्रियंका की कोई जगह ले सकती हैं तो वो कोई और नहीं बॉलीवुड की नंबर 1 हीरोइन दीपिका पादुकोण है। दीपिका न सिर्फ इस रोल के लिए शायद सबसे सही पसंद बन सकती हैं। और खास बात ये है कि सलमान और दीपिका ने अभी तक कोई फिल्म साथ नहीं की है। ऐसे में दीपिका को सलमान के साथ देखना अलग ही मज़ा होगा।

    जैकलीन फर्नांडिज

    जैकलीन न सिर्फ सलमान के साथ फिल्मों में उनकी हीरोइन रह चुकी हैं बल्कि उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। ऐसे में सलमान फिल्म ‘भारत’ के लिए जैकलीन के नाम की सिफारिश कर सकते हैं। वैसे प्रियंका के उस रोल को जैकलीन भी अच्छे से निभा सकती हैं। आपको क्या लगता है?

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा और सलमान खान ने डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सुल्तान’ में काम किया है। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और आज भी टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। इसके बाद उन्होंने सलमान के साथ ही ‘टाइगर जिंदा है’ और अब ‘भारत’ डायरेक्ट कर रहे हैं। तो हो सकता है कि ‘भारत’ में प्रियंका के रोल की जगह भी वो ‘सुल्तान’ वाली जोड़ी अनुष्का और सलमान को वापस ले आये। और एक बार फिर अनुष्का सलमान हीरोइन बन जाये।

    कैटरीना कैफ

    सलमान और कैटरीना की जोड़ी पहले से ही सुपरहिट है। दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं। आखिरी बार दोनों को अली अब्बास ज़फर की ही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में ही एक्शन करते देखा गया था। तो हो सकता है एक बार फिर डायरेक्टर कैटरीना को सलमान के साथ ‘भारत’ में वापस ले आये।